◆ तुलसी सदन में हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहे पूर्व डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल

प्रतापगढ़ । नगर के तुलसी सदन में ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ब्रह्मदेव प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की चार दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और समाजसेवियों ने प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाते हुए शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के महत्व पर जोर दिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय (पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर, जीएसटी) ने कहा कि “ब्राह्मण समाज ने आदि काल से ही संपूर्ण विश्व को दिशा देने का कार्य किया है । आज भी समाज में शिक्षा और नैतिकता की ज्योति जलाए रखना हम सबका कर्तव्य है ।”
मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि “शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास का मूल आधार है । समाज का हर वर्ग यदि शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दे, तो राष्ट्र का भविष्य और अधिक उज्जवल बन सकता है ।”
विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ के.के. मिश्र ने कहा कि आज के दौर में समाज में संस्कारों का ह्रास हो रहा है, जिसे रोकने के लिए परिवार और समाज दोनों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र द्विवेदी, सेनानी शिव प्रकाश मिश्रा, आचार्य डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. आलोक द्विवेदी, डॉ. रामलखन द्विवेदी, हेमंत शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, डॉ. प्रशांत पांडेय, आशुतोष शुक्ला एवं सतीश उपाध्याय ने भी संबोधित किया ।
????️ सम्मानित प्रतिभाओं की सूची
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया-
◆ डॉ. मीनाक्षी पाण्डेय (Ph.D., एजुकेशन, B.H.U.) — डॉ. किरण बेदी के हाथों डॉ. किरण बेदी सम्मान (जाति विशेष महिला विश्वविद्यालय, जयपुर) ।
◆ डॉ. शुचिता पाण्डेय (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, लखनऊ) — उत्कृष्ट शिक्षाशास्त्र सम्मान ।
◆ सुधा तिवारी (M.Sc., भौतिक विज्ञान) — स्वर्ण पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा)।
◆ पिंकी त्रिवेदी (M.Sc., भौतिक विज्ञान) — कार्य पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा)।
◆ कीर्ति त्रिवेदी (M.Ed., शिक्षा शास्त्र) — गोल्ड पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा)।
◆ खुशाली तिवारी (B.Ed., शिक्षाशास्त्र) — कांस्य पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा) ।
◆ निधि पाण्डेय (B.Sc., सैन्य विज्ञान) — कांस्य पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा) ।
◆ ख्वेणांगली (B.Sc., होम साइंस) — स्वर्ण पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा) ।
◆ संकल्प तिवारी (M.A., नैतिक विज्ञान) — रजत पदक (राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा)।
◆ श्रावणी पाण्डेय — UGC NET (JRF) क्वालीफाई करने पर सम्मानित।
◆ प्रगति मिश्रा, रिया मिश्रा, अनुकृति पाण्डेय (कक्षा 12, ISC बोर्ड) — टॉपर सम्मान।
◆ दीक्षा उपाध्याय (कक्षा 12, VPSM बोर्ड) — टॉपर सम्मान।
मंच पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांग पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश दूबे, धर्मराज पाठक, वज्र घोष ओझा, रमापति मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Author: Mahishmati Live











