
20 नवम्बर की सुबह संसदीय समिति के सदस्यों ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के प्रस्तावित अध्ययन भ्रमण के तहत सुबह की पाली में कान्हा ज़ोन की सफारी की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को पार्क प्रबंधन, वन संरक्षण प्रयासों और वन्यजीवों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सफारी के दौरान सदस्यों को बारहसिंगा, चीतल, सांभर, गौर जैसे कई प्रमुख वन्य जीवों के दर्शन हुए। इसके साथ ही कान्हा टाइगर रिज़र्व की सबसे बड़ी पहचान—बाघ—का दर्शन भी प्रतिनिधिमंडल ने किया, जो इस भ्रमण को और अधिक खास बनाता है।

इस दौरे के दौरान कान्हा टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर रवींद्र मणि त्रिपाठी भी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को प्रबंधन व्यवस्था, संरक्षण रणनीतियों, बफर और कोर ज़ोन संचालन, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और टाइगर मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

प्रतिनिधिमंडल ने कान्हा प्रबंधन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे देश के सर्वोत्तम संरक्षित टाइगर रिज़र्व्स में से एक बताया।

Author: Mahishmati Live











