जिले की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से प्रारंभ हो चुके हैं।
गायन और नृत्य की होगी प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता दो प्रमुख विधाओं — गायन एवं नृत्य — में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
गायन प्रतियोगिता में केवल एकल प्रस्तुति होगी, जो केरोके ट्रैक के माध्यम से की जाएगी। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में एकल, युगल और समूह नृत्य (अधिकतम 8 सदस्य) की श्रेणियां शामिल रहेंगी।
12 जनवरी को होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडला गॉट टैलेंट कार्यक्रम की लॉन्चिंग 12 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, मंडला में की जाएगी। इस अवसर पर प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की जाएंगी।
19 और 20 जनवरी को ऑडिशन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 22 जनवरी को सेमीफाइनल और 23 जनवरी को फिनाले का आयोजन किया जाएगा।
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार और विशेष इनाम
गायन एवं नृत्य दोनों विधाओं में
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 51-51 हजार रुपये नगद के साथ कान्हा नेशनल पार्क की सफारी कराई जाएगी।
द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 21-21 हजार रुपये नगद।
तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 11-11 हजार रुपये नगद प्रदान किए जाएंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से जमा किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी इस लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSesvC8ABIqVtxJTi2xok_J-zBgCCrWoygP2xRaglk6OmY8qLw/formResponse?pli=1
सहायता के लिए संपर्क करें
रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, मंडला में संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8966821052 एवं 8319463567 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Author: Mahishmati Live











