मंडला में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ा जोर, आयोजन समिति की अहम बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 जनवरी को निकलेगी विशाल वाहन रैली

18 जनवरी 2026 को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर 10 जनवरी कुंभ सभागार स्थित समर्पण भवन में एक अत्यंत आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हिंदू आयोजन समिति के कार्यालय में सायं 5 बजे संपन्न हुई, जिसमें नगर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, बस्ती पालक, हिंदू सम्मेलन के संयोजक, सहसंयोजक सहित जिले और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में समस्त बस्तियों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। हिंदू सम्मेलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के प्रति जागृत करने का कार्य पंकज पांडे द्वारा किया गया। साथ ही गठित समिति, उपसमिति एवं विभिन्न टोलियों को उनके उत्तरदायित्वों से पुनः अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान अब तक बनाई गई कार्ययोजना एवं आगामी हिंदू सम्मेलन से पूर्व शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

oplus_0

विशेष रूप से भोजन व्यवस्था, टेंट, प्रचार-प्रसार, संग्रह, सामाजिक सद्भाव एवं प्रदर्शनी जैसी व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हिंदू सम्मेलन को लेकर आगामी रविवार को पुनः एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समस्त समिति प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

वहीं, हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे एक विशाल वाहन रैली आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कुंभ स्थल पर संपन्न होगी।

आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ दायित्वों के निर्वहन की अपील की है।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें