मंडला–सिवनी रेल सुविधाओं को मजबूती देने की पहल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने रखीं अहम मांगें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में ट्रेनों के विस्तार और नए स्टॉपेज पर हुआ विस्तृत संवाद

मंडला

मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिवनी एवं मंडला क्षेत्र की रेल सेवाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव उनके समक्ष रखे। सांसद कुलस्ते ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रेनों का विस्तार और नए स्टॉपेज अत्यंत आवश्यक हैं।

 

मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं—

 

1. छिंदवाड़ा–आमला मेमू ट्रेन का विस्तार

मेमू ट्रेनों (61126, 01322, 61124, 01319) को पूर्व में मंडला फोर्ट और पश्चिम में भोपाल तक बढ़ाने की मांग की गई।

 

2. पातालकोट एक्सप्रेस का विस्तार

फिरोजपुर–सिवनी चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (20423/20424) को मंडला फोर्ट तक एक्सटेंड किए जाने का प्रस्ताव दिया गया।

 

3. सेवाग्राम एक्सप्रेस का नैनपुर तक विस्तार

मुंबई–नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस को नैनपुर तक बढ़ाने की मांग की गई, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी मुंबई तक सीधी बेहतर सुविधा मिल सके।

 

4. नैनपुर–छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन का दोनों दिशाओं में विस्तार

(58824/58826) पैसेंजर ट्रेन को उत्तर में जबलपुर और दक्षिण में नागपुर तक चलाए जाने की आवश्यकता जताई गई।

 

5. चित्रकूट एक्सप्रेस का सिवनी तक विस्तार

लखनऊ–जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस (15205) को सिवनी तक बढ़ाने की मांग की गई।

 

इन स्टेशनों पर स्टॉपेज की भी मांग

 

सांसद कुलस्ते ने क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलारी, घंसौर और केवलारी स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग पर भी जोर दिया।

 

सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इन प्रस्तावों के लागू होने से मंडला और सिवनी जिलों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। रेल मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया है।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें