लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई—ग्राम पंचायत सचिव तत्काल निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम पंचायत पाटन के सचिव मानसिंह उईके निलंबित — पदीय दायित्वों में लापरवाही और शासकीय निर्देशों की अवहेलना का आरोप

 

जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत पाटन के सचिव मानसिंह उईके को पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने और शासकीय निर्देशों का पालन न करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश के बाद की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय घुघरी निर्धारित किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत घुघरी द्वारा जिला पंचायत को भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया कि सचिव उईके योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर रूप से लापरवाह पाए गए।

विशेष रूप से समग्र आधार e-KYC, प्रधानमंत्री आवास योजना e-KYC, और जनमन आवास हितग्राहियों को किश्तें जारी करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी प्रगति अत्यंत निराशाजनक रही।

इस आधार पर उन्हें कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार सचिव मानसिंह उईके का यह व्यवहार मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम (1), (2) और (3) का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शासन की योजनाओं में लापरवाही या मनमानी सहन नहीं की जाएगी।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें