सीआरपीएफ ने शहीद इंदर कुमार को शहादत दिवस पर किया नमन

ग्राम सैलवारा में पहुंची 148वीं वाहिनी की टीम

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 148वीं वाहिनी ने शहादत दिवस के अवसर पर वीर शहीद इंदर कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव के मार्गदर्शन में 17 फरवरी 2026 को बल के अधिकारी एवं जवान ग्राम सैलवारा, पोस्ट-भंडरा, थाना-मजगांव, जिला-जबलपुर स्थित शहीद के निवास स्थान पहुँचे।
1995 में आज ही के दिन हुए थे शहीद

गौरतलब है कि 17 फरवरी 1995 को शहीद इंदर कुमार ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके शौर्य और समर्पण को याद करते हुए सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अधिकारियों ने परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना

इस अवसर पर 148वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट श्री राजेश कुमार ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे वास्तविक नायक हैं और उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देश और बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच श्री जगबंधुजी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस सम्मानजनक कदम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बल की इस पहल से उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है और वे स्वयं को अकेला महसूस नहीं कर रहे हैं।
शहीदों के सम्मान की परंपरा निभा रहा है सीआरपीएफ
सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर शहीदों के परिजनों से मिलकर उन्हें सम्मान देना बल की परंपरा का हिस्सा है। यह पहल न केवल शहीदों के बलिदान को याद रखने का माध्यम है, बल्कि समाज में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को भी मजबूत करती है।
Author: Mahishmati Live










