भारत का बढ़ा मान, मंडला से जुड़े मिहिर कुमार दत्ता बने अमेरिकी शिक्षा नीति के सलाहकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के शिक्षक की वैश्विक पहचान, अमेरिका के सबसे बड़े शिक्षा प्रोजेक्ट की सलाहकार समिति में मिला स्थान

मंडला से जुड़ा गौरव, भारत के मिहिर कुमार दत्ता ने रचा इतिहास

मंडला। मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। जनजाति कार्य विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालपी (वर्तमान सांदीपनि विद्यालय, खेल परिसर कालपी) के पूर्व प्राचार्य मिहिर कुमार दत्ता का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित NAEP (National Assessment of Educational Progress) तथा Science and Mathematics Framework 2028-29 के लिए गठित STEM/STEP Advisory Committee में सदस्य के रूप में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।

3300 आवेदकों में चुने गए केवल 9 विशेषज्ञ

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय परियोजना के लिए पूरे अमेरिका से करीब 3300 विशेषज्ञों ने आवेदन किया था। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद केवल 9 विशेषज्ञों का चयन किया गया। इनमें 8 सदस्य अमेरिका के मूल निवासी हैं, जबकि मिहिर कुमार दत्ता एकमात्र भारतीय मूल के सदस्य हैं।

अमेरिकी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा यह प्रोजेक्ट

STEM/STEP Advisory Committee का दायित्व Statistics और Data Science आधारित नए पाठ्यक्रम तथा Science and Mathematics Framework 2028-29 को विकसित करना है। यह फ्रेमवर्क आने वाले वर्षों में अमेरिका की शिक्षा नीति और राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रणाली को दिशा देगा।

 

कौन हैं मिहिर कुमार दत्ता?

मिहिर कुमार दत्ता का मध्यप्रदेश, विशेषकर जबलपुर और मंडला से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने जनजाति कार्य विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दीं और कालपी स्थित शासकीय विद्यालय में प्राचार्य के रूप में कार्य किया। छात्र जीवन से ही वे प्रतिभाशाली रहे हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तथा महाविद्यालयीन शिक्षा के दौरान फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे।

 

क्या है NAEP और क्यों है महत्वपूर्ण?

National Assessment of Educational Progress (NAEP) को अमेरिका की “The Nation’s Report Card” कहा जाता है। यह कक्षा 4, 8 और 12 के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का राष्ट्रीय स्तर पर आकलन करता है। इसके आधार पर अमेरिका में शिक्षा की गुणवत्ता, राज्यों की तुलना और नई शिक्षा नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

 

STEM और STEP पर रहेगा विशेष फोकस

नई शिक्षा रूपरेखा में Science, Technology, Engineering और Mathematics (STEM) के साथ Data Science, Artificial Intelligence, Robotics, Coding और आधुनिक तकनीकी कौशल को प्रमुखता दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और व्यावहारिक दक्षता विकसित करना है।

 

भारत प्रवास में मंडला के विद्यार्थियों से किया संवाद

भारत प्रवास के दौरान मिहिर कुमार दत्ता मंडला पहुंचे, जहां उन्होंने भारत ज्योति विद्यालय और पीएम श्री रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करते हुए अमेरिका के शिक्षा अनुभव साझा किए तथा युवाओं को STEM, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

भोपाल में अधिकारियों से की मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों विक्रमादित्य सिंह, संजय वार्ष्णेय और सुधीर जैन से सौजन्य भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

 

शुभचिंतकों ने जताई खुशी

मिहिर कुमार दत्ता की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। अनेक शिक्षाविदों और सामाजिकजनों ने इसे मध्यप्रदेश और भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें