◆ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज स्थित मकान पर हुई कुर्की की कार्रवाई ।

प्रतापगढ़ पुलिस ने जेल में निरुद्ध सपा जिला अध्यक्ष छवि नाथ यादव की ₹1.25 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की । प्रयागराज स्थित मकान को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया । पुलिस ने कहा — अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।
The Prime 24 News
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर चल रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव की सवा करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क कर लिया । यह कार्रवाई उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई । जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा जारी आदेश दिनांक 23 सितंबर 2025 के क्रम में यह कुर्की कार्रवाई की गई ।
◆ कुर्क की गई संपत्ति का विवरण
प्रयागराज के नेहरू नगर कोऑपरेटिव हाउसिंग स्कीम, सादियाबाद उपरहार स्थित मकान संख्या 124/109, रायबहादुर रामचरनदास रोड (क्षेत्रफल 210 वर्ग गज) को जिसका अनुमानित मूल्य ₹1.25 करोड़ है, उसे धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया ।
◆ टीम व अधिकारीगण
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कुण्डा के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कुण्डा अवनि कुमार दीक्षित, अपराध निरीक्षक संजय सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे । यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय के मार्गदर्शन, तथा क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई ।
#PratapgarhPolice #ChhavinathYadav #SPDistrictPresident #GangsterAct
#UPPoliceAction #PropertySeizure #MafiaFreeUP #YogiGovernment
#PratapgarhNews #UPCrimeNews #AparadhiyonParKarwai
Author: Mahishmati Live











