मंडला वेयरहाउस एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक बनीं मंत्री सम्पतिया उइके, वेयरहाउस संचालकों की समस्याओं को लेकर भोपाल में होगी बड़ी बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NABARD सब्सिडी, किराया भुगतान और FCI-NAN से जुड़े मुद्दे उठाए गए
मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की तैयारी
मंडला को Agri-Warehousing एवं Logistics Hub बनाने का प्रस्ताव

 

मंडला।

मंडला जिले के वेयरहाउस संचालकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से गठित मंडला वेयरहाउस एसोसिएशन (MWA) के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान संगठन के गठन, नई कार्यकारिणी और वेयरहाउस संचालकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

सम्पतिया उइके बनीं मुख्य संरक्षक

संगठन की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके तहत कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं, डॉ. अशोक मर्सकोले और शैलेश मिश्रा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में राजेश दुबे को अध्यक्ष, पीयूष खंडेलवाल, देवाशीष अग्रवाल और जतिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, डॉ. मोहित साहू को सचिव, मयंक साहू और अमान खान को सहसचिव, CA धीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा पंकज जी को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

 

वेयरहाउस संचालकों ने रखीं प्रमुख समस्याएं

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन ने NABARD की लंबित सब्सिडी, वेयरहाउस किराए के भुगतान में देरी, NAN और FCI से संबंधित भुगतान जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इसके अलावा AIF Interest Subvention की राशि समय पर ऋण खातों में जमा कराने, CGTMSE फीस के रिइम्बर्समेंट, सरकारी खरीद के धान-गेहूं को स्थानीय वेयरहाउसों में प्राथमिकता से रखने तथा जिले की वेयरहाउस क्षमता का अधिकतम उपयोग करने की मांग की गई।

 

भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग

एसोसिएशन ने FCI द्वारा वर्तमान में एक स्टैक में लगभग 1740 क्विंटल चावल भंडारण किए जाने का उल्लेख करते हुए वेयरहाउसों की वास्तविक क्षमता का तकनीकी परीक्षण कराने और लाइसेंस क्षमता को बढ़ाने की मांग रखी।

संगठन ने आवश्यकता अनुसार वेयरहाउसों की क्षमता को 100 से 120 प्रतिशत तक बढ़ाने पर भी विचार करने का सुझाव दिया।

 

मंडला को Agri-Logistics Hub बनाने का प्रस्ताव

एसोसिएशन ने मंडला के गुणवत्तापूर्ण धान और चावल को देखते हुए जिले को मध्य भारत के प्रमुख Rice Storage एवं Distribution Centre के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा।

इसके साथ ही मंडला को Agri-Warehousing एवं Logistics Hub के रूप में विकसित करने तथा आदिवासी जिले में वेयरहाउसिंग, परिवहन, मिलिंग, पैकेजिंग, ग्रेडिंग और कृषि प्रसंस्करण गतिविधियों के लिए विशेष पैकेज की मांग की गई।

 

मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से होगी मुलाकात

कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने संगठन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को आगामी मंगलवार को भोपाल आमंत्रित किया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत संगठन के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर वेयरहाउस संचालकों की समस्याएं रखेंगे। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा कर प्रदेश के वेयरहाउस संचालकों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को सामने रखा जाए।

 

संगठन का उद्देश्य

मंडला वेयरहाउस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य जिले के सभी वेयरहाउस संचालकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को तथ्यात्मक और प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। संगठन ने कहा कि वह किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि सभी संचालकों के सामूहिक हित, सम्मान और भविष्य के लिए कार्य करेगा।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें