बिहार चुनाव के बीच पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार चुनाव के बीच पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्ता

◆ दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई ।

पटना । The Prime 24 News Desk
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।

सूत्रों के अनुसार, पटना एसएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने शनिवार (1 नवंबर) की देर रात बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट में छापेमारी कर अनंत सिंह को हिरासत में लिया । इसके बाद पुलिस टीम उन्हें बाढ़ से पटना लेकर आ रही है ।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद अनंत सिंह जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं । इसी सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन वहां न मिलने पर उन्हें कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस गिरफ्तारी के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है । चुनावी माहौल के बीच एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक की गिरफ्तारी से मोकामा सीट पर सियासी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है ।

???? रिपोर्ट: The Prime 24 News | ब्यूरो, पटना

#DularchandYadav #AnantSingh #Bihar #Mokama #BiharElection #Patna #ThePrime24News

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें