गुरुजी हुए बर्खास्त
एक सरकारी स्कूल से सामने आई है शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर।


यहाँ एक शिक्षक पर आरोप है कि वह शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने कक्षा में पहुंचता था।
हैरानी की बात तब सामने आई जब पढ़ाई के नाम पर गुरुजी ने बच्चों को “तुम तो ठहरे परदेशी…” गाना सुनाना शुरू कर दिया।
क्लासरूम पढ़ाई की जगह म्यूज़िक शो में तब्दील हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
कई वर्षों से शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आता रहा, लेकिन सिस्टम की चुप्पी ने उसे खुली छूट दे रखी थी।
बताया जा रहा है कि गुरुजी को मात्र 3600 रुपए मासिक वेतन मिलता था, जिससे उसकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं थी।
हालांकि सवाल ये है कि क्या कम सैलरी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लाइसेंस बन सकती है?
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शिक्षा विभाग हरकत में आया।
मामले की जांच के बाद गुरुजी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
अब यह मामला सिर्फ एक शिक्षक का नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
Author: Mahishmati Live











