किराना दुकान से बिक रही थी खाद, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायणगंज में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
किराना दुकान में पकड़ा गया खाद बीज का अवैध भंडारण
बिना लाइसेंस खाद बेचता दुकानदार फरार
कृषि विभाग ने दुकान सील की
अवैध बिक्री पर एफआईआर की तैयारी

नारायणगंज में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से खाद और बीज का अवैध भंडारण पकड़ा है।

यह कार्रवाई उपसंचालक कृषि कल्याण अश्विनी झरिया के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि नारायणगंज क्षेत्र में खाद और बीज की अवैध बिक्री की जा रही है।

शिकायत की पुष्टि के बाद जैसे ही कृषि विभाग की टीम जनरल स्टोर पर पहुंची, दुकान संचालक राकेश कुमार साहू दुकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

जांच में सामने आया कि राकेश साहू बिना किसी वैध लाइसेंस के खाद और बीज का भंडारण कर रहा था और अवैध रूप से बिक्री भी की जा रही थी।

टीम ने मौके पर दुकान को सील कर दिया है और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कृषि विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही खाद की भारी कमी बनी रहती है, ऐसे में इस तरह की जमाखोरी किसानों के साथ सीधा अन्याय है।

विभाग ने साफ किया है कि अवैध भंडारण और ऊंचे दामों पर खाद बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें