मंडला

मंडला जिले में आगामी 18 जनवरी को होने वाले वृहद हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। सनातन धर्म, सांस्कृतिक चेतना और हिंदू समाज की एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत आज कलश पूजन के पावन आयोजन से की जाएगी।
02 जनवरी को माहिष्मती घाट पर होगा कलश पूजन
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, मंडला के अनुसार, कलश पूजन कार्यक्रम 02 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से माहिष्मती घाट, मंडला में आयोजित किया जाएगा। यह पूजन वैदिक विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगा, जिसमें संतों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की संभावना है।
18 जनवरी को आयोजित होगा बृहद हिंदू सम्मेलन
आयोजन समिति के संयोजक सुधीर कांसकार ने बताया कि बृहद हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से कुंभ स्थल, मंडला में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन परंपराओं का संरक्षण, हिंदू समाज को एक मंच पर लाना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना बताया गया है।
आयोजन समिति ने की जनसहभागिता की अपील
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, मंडला ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आज कलश पूजन एवं 18 जनवरी को हिंदू सम्मेलन में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और सनातन संस्कृति के इस प्रयास में अपनी सहभागिता निभाएं।
Author: Mahishmati Live











