मंडला में बेटियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
मंडला जिले के लिंगा पोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बक्छेरा दोना में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के कुछ युवकों पर उनकी बेटियों के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

14 दिसंबर की शाम की घटना
पीड़ित परिवार के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 की शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच आरोपियों ने उनकी बेटियों का रास्ता रोका, हाथ पकड़ा और अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई।
समझौते का दबाव और शिकायत वापसी का आरोप
परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई। उल्टा समझौते का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को वापस लेने के लिए भी दबाव डालने का दावा किया गया है।

पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित पक्ष ने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
Author: Mahishmati Live











