झारिया (मेहरा) कल्याण संघ मंडला के महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन 22 फरवरी 2026 को झंडा चौक, राजीव कॉलोनी मंडला स्थित झारिया भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निशा झारिया को चुना गया। वे जिला अधिवक्ता संघ मंडला के अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर झारिया की धर्मपत्नी हैं। निशा झारिया विगत कई वर्षों से समाज के उत्थान, एकजुटता, महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के चहुंमुखी विकास की दिशा में सशक्त पहल करेगा।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: आशा झारिया, पूजा झारिया, राधा झारिया
संरक्षक: प्रतिभा झारिया, कल्पना नागेश्वर, पूर्णिमा झारिया
प्रमुख सचिव: अंगूरी झारिया
कोषाध्यक्ष: ऊषा झारिया
सह कोषाध्यक्ष: संध्या झारिया
सचिव: मीरा चंदेला, सविता झारिया
संगठन सचिव: संध्या गजानंद झारिया, अनीता झारिया, सुशीला झारिया
कार्यालय सचिव: राजकुमारी झारिया, माधुरी झारिया
मीडिया प्रभारी: पूजा झारिया
कार्यकारिणी सदस्य: पूनम झारिया
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बसंत कुमार झारिया, भूतपूर्व महिला अध्यक्ष श्यामलता झारिया, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत झारिया, बाल मुकुंद झारिया, एडवोकेट के.के. झारिया, एडवोकेट प्रहलाद झारिया, एडवोकेट विनोद झारिया सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई और समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Author: Mahishmati Live










