डॉ प्रीति मनीष दुबे का काव्य संग्रह “प्रीतनयन” बना चर्चा का केंद्र, अधिकारियों और साहित्यकारों को भेंट
विमोचन के बाद जिले के प्रमुख अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों से मिला आशीर्वाद
मंडला। जिले में साहित्यिक माहौल को नई ऊर्जा देने वाली कवयित्री डॉ प्रीति मनीष दुबे का पहला काव्य संग्रह “प्रीतनयन” इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 6 अप्रैल को हुए भव्य विमोचन के बाद डॉ प्रीति ने अपनी इस कृति को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रबुद्ध वर्ग को भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस क्रम में उन्होंने कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा शराफ, एसडीएम सोनम सिडाम, परियोजना संचालक कपिल तिवारी, पीओ रितु तिवारी, सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वर्कड़े, खंड शिक्षा अधिकारी रंजीत गुप्ता, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव, वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन प्रसाद मिश्रा और वरिष्ठ साहित्यकार कीर्ति चौरसिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक पुस्तक भेंट की।
साहित्य और प्रशासन का मिला संगम

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और साहित्यकारों का एक सुंदर संगम देखने को मिला। सभी ने डॉ प्रीति की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके साहित्यिक प्रयास को प्रेरणादायक बताया।
मिली शुभकामनाएं और सराहना


“प्रीतनयन” प्राप्त करते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ प्रीति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके आगामी काव्य संग्रह के जल्द प्रकाशन की कामना भी की।
नए संग्रह का इंतजार


डॉ प्रीति मनीष दुबे के इस पहले काव्य संग्रह को मिली सराहना के बाद अब साहित्य प्रेमियों को उनके अगले संग्रह का बेसब्री से इंतजार है।















