अंडर-20 डीएफए फुटबॉल टीम इंदौर के लिए रवाना, 16 जिलों की टीमें लेंगी भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर/मंडला, 12 अप्रैल

मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित अंडर-20 डीएफए बालक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 अप्रैल से इंदौर जिले में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 17 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के 16 जिलों की टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में 16 जिलों की भागीदारी

Oplus_16908288

फुटबॉल कोच पंकज उसराठे के अनुसार इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सिंगरौली, बैतूल, रायसेन, सीहोर, शहडोल, नर्मदापुरम, देवास, शिवपुरी और ग्वालियर सहित कुल 16 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मंडला टीम का चयन ट्रायल

Oplus_16908288

मंडला अंडर-20 डीएफए टीम के चयन के लिए 30 मार्च को महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न विकासखंडों से लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

टीम के चयनित खिलाड़ी

मंडला टीम में भुवनेश कुलस्ते, दिलीप मरावी, शिवम धुर्वे, अरुण मरावी, यावेश संत, अजय मरावी, नागेश्वर धुर्वे, प्रिंस उइके, रोहित कुमार, अजीत कुमार, प्रदीप मार्को, डेनिश भावेदी, अशोक उइके, शिवराज यादव, मनीष धुर्वे, सूर्यांश चौरसिया सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

पहला मुकाबला शहडोल से

मंडला अंडर-20 डीएफए टीम का पहला मैच 12 अप्रैल को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में शहडोल टीम के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, जिला खेल अधिकारी विकास खराडकर, उपाध्यक्ष अनिल सोनी सहित संघ के पदाधिकारियों और नगर के खेल प्रेमियों ने टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका

यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच है, जहां से उन्हें आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर मिल सकते हैं।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें