पटवारी गीतेंद्र बैरागी हुए सस्पेंड, जिला प्रशासन पर लगाया दुर्भावना आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला जिले से पटवारी निलंबन मामले में अब नया मोड़ सामने आया है।

जहां एक ओर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी गीतेंद्र बैरागी को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया है, वहीं अब खुद पटवारी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

 

पटवारी गीतेंद्र बैरागी का आरोप है कि उनका निलंबन दुर्भावना के तहत किया गया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम मंडला द्वारा की गई है।

गौरतलब है कि इसी बीच मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा का 9 अप्रैल 2026 को नर्मदापुरम कलेक्टर के पद पर स्थानांतरण हो गया है।

 

इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि ग्राम ककैया में सरकारी योजना के तहत भूमि से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

 

हालांकि, पटवारी के आरोपों के बाद अब यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। ऐसे में विभागीय जांच के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या पटवारी के आरोपों में कोई सच्चाई निकलती है या नहीं।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें