सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात मार्ग परिवर्तित
बिंझिया तिराहा से कटरा तक निर्माण कार्य प्रारंभ

जिला प्रशासन (पीडब्ल्यूडी विभाग) मंडला द्वारा बिंझिया तिराहा से कटरा तक सड़क चौड़ीकरण एवं रोड निर्माण कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उक्त मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।
यातायात परिवर्तन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
1. बस स्टैंड से कटरा बायपास, निवास एवं जबलपुर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बिंझिया तिराहा से डायवर्ट होकर ईदगाह तिराहा → राजीव कॉलोनी → पॉलिटेक्निक कॉलेज → होटल नर्मदा इन के सामने से होकर आवागमन करेंगे।
2. नेहरू स्मारक चौक की ओर से कटरा बायपास, निवास एवं जबलपुर जाने वाले सभी वाहन ईदगाह तिराहा से डायवर्ट होकर राजीव कॉलोनी → पॉलिटेक्निक कॉलेज → होटल नर्मदा इन के सामने से होकर जाएंगे।
3. जबलपुर–निवास की ओर से आने वाली बसें एवं समस्त भारी वाहन कटरा बायपास से डायवर्ट होकर सीधे बिनेका चौराहा हाईवे / जयंतीपुर क्रॉसिंग हाईवे के माध्यम से शहर में प्रवेश करेंगे।
नोट:
जिला प्रशासन द्वारा समस्त सम्माननीय नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।










