इस्कॉन परिवार मंडला ने विधायक संपतिया उइके से की सौजन्य भेंट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की दी शुभकामनाएं
मंडला। इस्कॉन परिवार मंडला के सदस्यों ने मंडला विधानसभा की विधायक संपतिया उइके से सौजन्य भेंट की। इस दौरान आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विधायक श्रीमती उइके को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण
भेंट के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी गणेश जसवानी ने विधायक संपतिया उइके को आगामी जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान महोत्सव को लेकर तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।
4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन
इस्कॉन परिवार मंडला द्वारा इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन संपतिया उइके के निवास स्थान पर आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं इस्कॉन परिवार के सदस्यों की सहभागिता रहेगी।
जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर इस्कॉन परिवार में उत्साह का माहौल है और आयोजन को भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
हरे कृष्ण!










