◆ वायनाड और बिहार से लौटने के बाद प्रियंका गांधी ने दिल्ली की जहरीली हवा पर जताई गहरी चिंता, केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर ठोस कदम उठाने की अपील ।
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जताई है । वायनाड और बिहार के बछवाड़ा से लौटने के बाद दिल्ली की हवा में लौटने पर उन्होंने इसे “झकझोर देने वाला अनुभव” बताया ।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा — “वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से लौटने के बाद दिल्ली की हवा में वापस आना सचमुच चौंकाने वाला अनुभव है । प्रदूषण इस शहर पर एक धूसर चादर की तरह फैल गया है । अब वक्त आ गया है कि हम सब राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर कुछ करें ।”
उन्होंने आगे कहा कि,
“केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत प्रभाव से कदम उठाने चाहिए । हम सभी नागरिक उनके हर सकारात्मक प्रयास में पूरा सहयोग देंगे ।”
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि दिल्ली के नागरिक हर साल इस जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, और इसका सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की ।
प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में @gupta_rekha, @byadavbjp, और @narendramodi को टैग करते हुए तुरंत कदम उठाने की अपील की है।









