नेशनल क्वालिटी असेसमेंट में मंडला को सफलता | टिकरिया 89%
बीजाडांडी ब्लॉक से अच्छी खबर | आयुष्मान आरोग्य मंदिर सर्टिफाई
नेशनल क्वालिटी असेसमेंट में जिला मंडला ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
ब्लॉक बीजाडांडी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरिया ने 89 प्रतिशत स्कोर के साथ नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। इसके साथ ही भलवारा और खुर्सीपार आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी सर्टिफाई हुए हैं।
यह मूल्यांकन नेशनल क्वालिटी असेसमेंट टीम द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के साथ-साथ आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है।

मिशन डायरेक्टर NHM के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर महोदय मंडला के नेतृत्व में जिले भर में निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब तक जिला मंडला की कुल 35 स्वास्थ्य संस्थाएँ फुल नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुकी हैं।
समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सफलता में CMHO डॉ मोहंती मैम, जिला क्वालिटी अधिकारी शरद मेश्राम, M&E प्रणय, CPHC कंसल्टेंट सूरज, बीजाडांडी ब्लॉक से डॉ अभय, मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल ठाकुर का विशेष मार्गदर्शन और योगदान रहा।
साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच अंजुला परते का सहयोग भी सराहनीय रहा।
यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है









