प्रतापगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

◆एसपी दीपक भूकर ने प्रशासनिक कारणों से किया तात्कालिक प्रभाव से स्थानांतरण ।

प्रतापगढ़ । जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है । पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व अनुशासित बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल स्तर पर तबादले तात्कालिक प्रभाव से किए हैं । जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके नए स्थान पर भेजा गया है-

● निरीक्षक / महिला उपनिरीक्षक स्तर पर स्थानांतरण

1. निरीक्षक प्रमोद कुमार — थाना कोतवाली देहात से पुलिस लाइन स्थानांतरित ।

2. महिला उपनिरीक्षक दिव्या सिंह — थाना आसपुर देवसरा से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र, थाना अन्तू नियुक्त ।

◆ निरीक्षक / उपनिरीक्षक स्तर पर स्थानांतरण

1. निरीक्षक अनिल कुमार — अतिरिक्त निरीक्षक थाना पट्टी से प्रभारी निरीक्षक थाना कन्धई बनाए गए ।

2. उपनिरीक्षक बनवारी लाल पाल — थाना हथिगवां से पुलिस लाइन स्थानांतरित ।

◆ उपनिरीक्षक (ना०पु०) स्तर पर स्थानांतरण

1. उपनिरीक्षक अमर सिंह — पुलिस लाइन से थाना मानिकपुर ।

2. उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह — पुलिस लाइन से थाना मानिकपुर ।

3. उपनिरीक्षक रामदयाल – पुलिस लाइन से थाना कोहंडौर ।

4. उपनिरीक्षक अमीर उद्दीन – पुलिस लाइन से थाना अन्तू ।

5. उपनिरीक्षक जशवन्त सिंह- पुलिस लाइन से थाना अन्तू ।

6. उपनिरीक्षक केशव राम – थाना कोतवाली देहात से थाना मानधाता ।

7. उपनिरीक्षक आदित्य पाण्डेय – थाना नवाबगंज से थाना सांगीपुर ।

◆  उपनिरीक्षक / कांस्टेबल स्तर पर स्थानांतरण

1. उपनिरीक्षक अली अहमद — पुलिस लाइन से आर.आई.टी. सेल ।

2. कांस्टेबल कुलदीप कुमार निषाद — पुलिस लाइन से प्रधान लिपिक कार्यालय ।

इन स्थानांतरणों को प्रशासनिक आवश्यकता के तहत नियमित कार्यवाही बताया गया है । पुलिस अधीक्षक के इस निर्णय से जिले की कानून-व्यवस्था और कार्यकुशलता में और सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है ।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें