बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर, कांग्रेस कल सौंपेगी ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ । हाल ही में हुई बेमौसम बरसात ने जिले के किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है । लगातार बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन एवं हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को गहरी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है ।

किसानों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने राज्यभर के जिलाध्यक्षों को किसानों की आवाज़ उठाने के निर्देश दिए हैं ।

इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन से एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट रवाना होगा । प्रतिनिधिमंडल वहां जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और उचित मुआवज़े की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा । इस अवसर पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें