अंजनी में संविधान की शपथ — लोकतंत्र की नई ताकत, एकता का नया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजनी पंचायत में “संवैधानिक अधिकार बचाओ” शपथ कार्यक्रम

 

मंडला जिले की जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनी में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पंचायत पेसा मोबिलाइज़र मनोज कुमार धुर्वे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संविधान दिवस का महत्व बताया गया और भारत के संविधान की शपथ सामूहिक रूप से दिलाई गई।

भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुसार—

“हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं…”

इसी भावना के साथ आज 26 नवंबर 2025 को आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बढ़ाओ” जनसभा के माध्यम से ग्राम वासियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों, वैज्ञानिक सोच और समतामूलक व्यवस्था को सुरक्षित और सशक्त बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ मन्नू लाल बंजारा, ग्राम सचिव हीरा सिंह राठौर, ग्राम रोजगार सहायक अंतराम मरावी, पेसा मोबिलाइज़र मनोज कुमार धुर्वे, अमरु बंजारा सहित ग्राम के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Mahishmati Live
Author: Mahishmati Live

Leave a Comment

और पढ़ें