हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, वन विभाग टीम की तारीफ
मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।

नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंडला जिला अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। इस बात की पुष्टि खुद मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़ोसी जिला बालाघाट में सैकड़ों नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव मंडला जिले पर भी पड़ा है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले एक वर्ष से मंडला जिले में किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि या मूवमेंट नहीं पाई गई है।

एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, पिछले वर्ष मोटिवेशनल अभियान के दौरान मंडला जिले में दो महिला नक्सली मारी गई थीं। इसके बाद से जिले में नक्सलियों की कोई मौजूदगी नहीं है।
अब पूरा मंडला जिला नक्सलाइट मुक्त घोषित किया जा चुका है।
साथ ही शासन और प्रशासन द्वारा दूर-दराज़ के वनांचल और जंगली इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और बेरोजगार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।
वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद सुखद है, क्योंकि अब क्षेत्र में विकास, सुरक्षा और रोजगार की नई राहें खुल रही हैं।
Author: Mahishmati Live











