
23 मई को डी. के. हेल्थकेयर में होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मंडला के लोगों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नागपुर के प्रसिद्ध मिडास हॉस्पिटल द्वारा मंडला में एक दिवसीय निःशुल्क एंडोस्कोपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में पेट और पाचन संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सौरभ मुंकेवार से जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी।
एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी जांच की मिलेगी सुविधा

यह स्वास्थ्य शिविर 23 मई 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डी. के. हेल्थकेयर, कटरा मंडला में आयोजित होगा। शिविर के दौरान एंडोस्कोपी जांच, कोलोनोस्कोपी और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट द्वारा विशेष परामर्श दिया जाएगा।
पेट और पाचन संबंधी मरीज उठा सकेंगे लाभ
नागपुर के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं इंटरवेंशनल एंडोस्कोपिस्ट डॉ. सौरभ मुंकेवार मरीजों की जांच करेंगे। पेट दर्द, गैस, अल्सर, खाना न पचना और आंतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
शिविर में शामिल होने और अधिक जानकारी के लिए 7000694085, 7642357150 और 6261814001 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।








