पत्रकारों के धरना स्थल पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन

सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, सामाजिक संगठनों का लगातार मिल रहा समर्थन
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों को लेकर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बीच आज धरना स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।

धरना स्थल भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया, जहां भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों के बीच जंगल, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजन में पहुंचे लोगों ने आंदोलनरत पत्रकारों का समर्थन करते हुए कान्हा प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

विशेष बात यह रही कि यह धार्मिक आयोजन श्री नवयुवक शिव मंडल, आजाद वार्ड मंडला द्वारा कराया गया। मंडल के सदस्यों ने कहा कि जंगल और वन्यजीव संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और बाघों की लगातार हो रही मौत चिंता का विषय है।
धरने पर बैठे पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से आंदोलन जारी होने और लगातार सवाल उठने के बावजूद कान्हा प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि आंदोलनकारी पत्रकारों द्वारा कल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें बाघों की मौत की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा तथा पोल खोल अभियान भी शुरू किया जाएगा।

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की संदिग्ध मौतों के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। आज धरना स्थल पर श्री नवयुवक शिव मंडल, आजाद वार्ड मंडला द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कान्हा टाइगर रिजर्व, सुंदरकांड आयोजन, पत्रकार आंदोलन, बाघों की मौत, श्री नवयुवक शिव मंडल, मंडला न्यूज, कान्हा प्रबंधन, भजन संध्या, Mahishmati Live News









