ENT विशेषज्ञ डॉ. अक्षय ताम्रकार अब मंडला में देंगे सेवाएं
नाक, कान और गले के सभी ऑपरेशन की सुविधा अब मंडला में

यदि आप कान, नाक या गले से जुड़ी किसी भी समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मंडला शहर में प्रत्येक बुधवार को अनुभवी ईएनटी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
मंडला के हेल्थ केयर सेंटर में कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय ताम्रकार प्रत्येक बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मरीजों का परामर्श करेंगे।
डॉ. अक्षय ताम्रकार एमबीबीएस, डीएलओ और डीएनबी ईएनटी विशेषज्ञ एवं सर्जन हैं। उन्होंने दिल्ली के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज तथा सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दी हैं।
हेल्थ केयर सेंटर में नाक, कान और गले से संबंधित सभी प्रकार की जांच, उपचार तथा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यदि आपको सुनाई कम देना, कान बहना, नाक बंद रहना, साइनस, टॉन्सिल, गले में दर्द, आवाज बैठना या अन्य ईएनटी संबंधी कोई समस्या है, तो आप विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।
यह सुविधा जबलपुर रोड, मंडला स्थित हेल्थ केयर सेंटर में उपलब्ध रहेगी, जो रिलायंस ट्रेंड्स के बाजू वाली गली तथा एसबीआई रीजनल ऑफिस के पास स्थित है।
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें: मोबाइल: 9826325958, 8889762101
स्वस्थ रहें, जागरूक रहें। ऐसी ही जनहित और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें महिष्मती लाइव न्यूज़ के साथ।










